Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किसानों को गर्मी की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

प्राप्त आवेदनों में पेंशन, राशन, पेयजल, बिगड़े हैंड पंप, बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए कहा
सभी शासकीय और अशासकीय भवन में प्राथमिक के साथ रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की ली बैठक

जशपुरनगर 20 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सुशासन तिहार , मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त और निराकृत आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने जिन विभागों में ज्यादा प्रकरण लंबित है उसे स्वयं परीक्षण करके निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में जल जागृति अभियान के तहत जल संरक्षण संवर्धन के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। और जल बचाने की मुहिम चलाई जा रही है इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जिन कार्यालयों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम है और खराब स्थिति में उसे सुधारने के निर्देश दिए और जहां रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा है वहां लगाने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर ने बैठक में बिजली, पानी, हैंडपंप को सुधारने, सौर सुजला योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने राशन, पेंशन प्रकरण, मनरेगा का  भुगतान समय पर करने के लिए कहा है।
पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान मुर्गी पालन बकरी पालन के लिए मांग की जा रही पात्र किसानों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने जिले में खाद और बीज के सोसायटी में भंडारण की जानकारी ली और किसानों के मांग के आधार पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
किसान को धान के अतिरिक्त दलहन तिलहन, मक्का और मूंगफली की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है।
स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सारी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केन्द्र में दवाई की उपलब्धता, मेडिकल सुविधाएं, सहित  प्रभावित मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान