Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों से सुनी गई समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण की कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से राजस्व,स्वास्थ्य,  भूमि विवाद, पेंशन, आधार, ट्राइसाइकिल, तथा सड़क संबंधी विभिन्न समस्याएँ रखीं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जाँच की जाए तथा शेष मामलों का निश्चित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि गंभीर एवं आपात प्रकृति के प्रकरणों को शीघ्रतम प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए और आवेदकों को उनके मामलों की पारदर्शी एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमित लाल ध्रुव, निगम कमिश्नर श्री डी. एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

    *देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा*…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से तेलंगाना एवं अन्य प्रांतो में प्रवासित परिवारों के लिए पुर्नवास के लिए बनेगी कार्ययोजना

    *अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न* रायपुर, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग के ऐसे विस्थापित परिवार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत