Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

ग्रामीण सचिवालय में पटवारियों को उपस्थित रहने की सख्त हिदायत

जशपुरनगर 20 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण,डायवर्सन, सीमांकन, खाता विभाजन, राजस्व के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा किए ।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम उपस्थित थे तहसीलदार और नायब तहसीलदार आनलाइन से बैठक में सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर ने सीमांकन के आवेदन का गंभीरता से निराकरण करने के लिए कहा अनावश्यक प्रकरणों को लंबित नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
उन्होंने आधार प्रविष्टियां, नक्शा अपडेट, वन अधिकार पत्र के प्रकरणों को विशेष ध्यान देकर निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं ।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को भू अर्जन के प्रकरणों की भी जानकारी ली और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी पटवारियों को ग्रामीण सचिवालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। ताकि ग्रामीणों के आय, जाति,निवास, और राजस्व संबंधी आवेदन का निराकरण वहीं पर किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि किसी भी गांव से पटवारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान शासकीय विभागों को कार्यालय बनाने के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कृषि विभाग के मैदानी अमले ने खाद, बीज एवं दवा दुकानों का किया निरीक्षण खाद विक्रय में अनियमितता- 10 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

      जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार किसानों को सही समय पर सही दर पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो इस हेतु कृषि विभाग के उप संचालक सहित…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर जिले में बदली रही हजारों लोगों की जिंदगी ’पक्की छत के नीचे सुकून से रह रहे है लोग पीएम जनमन योजना से 1200 से अधिक विशेष पिछड़ी जनजाति  लोगों को मिला आशियाना

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव के सुशासन में जशपुर जिले के 28 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान जशपुरनगर 10 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब