Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश

स्कूल-कॉलेज से 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थ का विक्रय प्रतिबंधित
सूचना देने वाले को किया जाएगा सम्मानित

जशपुरनगर 28 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली और विभागीय लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय प्रकरणों गहन समीक्षा करके गंभीरता से निराकरण करेेंगे। आवेदनों का सही समय-सीमा में ही निराकरण हो इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे। निराकरण करते समय वस्तु स्थिति का सही जानकारी भी अनिवार्य रूप से लेगें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। आचार संहिता प्रभावशील है। जिनकी-जिनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी है। उन्हें अपने दायित्वों का  निर्वहन  गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे दुकानदारों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को आगामी 26 जनवरी और 15 अगस्त में सम्मानित भी किया जाएगा।
कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को नशा मुक्ति अभियान के तहत टोल फ्री नम्बर का ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगों को नशापान से दूर रखा जा सके और नशा पान के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा सके।
कलेक्टर ने विभागवार सभी अधिकारियों से एक-एक करके लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आगामी समीक्षा बैठक में अपने विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करके आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, समय वेतनमान एवं अन्य प्रकरणों का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान