Ro no D15139/23

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश

परिवहन अधिकारी को सभी शासकीय वाहनों में फास्टैग लगाने के लिए कैंप लगाने के लिए कहा
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को टी एल के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता टी एन सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश
खेती बाड़ी के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

जशपुरनगर 2 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और टीएल के प्रकरणों को निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर उनके बसाहटों में लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम है सभी स्वास्थ्य अमला मौसमी बीमारी से बचाव के लिए सारी तैयारियां सुनिश्चित रखें और सभी स्वास्थ्य केन्द्र में सभी जरूरी दवाइयां प्रर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से जुड़ा हुआ विभाग है इसमें लापरवाही बिल्कुल भी नहीं चलेगी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाएं
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान खाद्य विभाग से उचित मूल्य दुकान से राशनकार्ड धारी हितग्राहियों को चावल वितरण की जानकारी ली और सभी हितग्राहियों को तीन माह का चावल अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री टी एन सिंह को बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण उनके विभाग से संबंध प्रकरणों की समीक्षा नहीं हो पाई जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने खेती बाड़ी के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए सोसायटी के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को सभी शासकीय वाहनों में फास्टैग लगाने के अगले मंगलवार को कलेक्टोरेट में शिविर लगाने के लिए कहा है। सभी विभाग प्रमुखों को अपने शासकीय वाहनों में फास्टैग लगाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर, जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 जुलाई को

      जशपुरनगर 15 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय, डोड़काचौरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित एवं विज्ञान विषय की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 12 जुलाई 2026,…

    Read more

    एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य को उच्च प्राथमिकता से करे पूर्ण समय सीमा अंतर्गत राजस्व प्रकरणों को तेजी से करे निराकृत कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

     जशपुरनगर 15 जून 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC