Ro no D15139/23

जन्म-मृत्यु पंजीयन में फर्जीवाड़ा रोकने कलेक्टर ने जारी की सख्त एडवायज़री

संचालक एवं मुख्य रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के निर्देशानुसार जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने तथा फर्जी प्रमाण पत्रों की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सभी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
एडवायज़री में कहा गया है कि सीआरएस वेब पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु उपलब्ध कराई गई यूजर आईडी, पासवर्ड और ओटीपी को किसी भी परिस्थिति में दूसरों के साथ साझा न किया जाए और पासवर्ड को समय-समय पर बदला जाए, ताकि अनधिकृत लॉगिन और फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने पर रोक लग सके।
इसी के साथ कई फर्जी वेबसाइटों से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायतें मिलने पर अधिकारियों और आम जनता दोनों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि सीआरएस पोर्टल में लॉगिन करते समय URL (https://dc.crsorgi.gov.in)  सीधे की-बोर्ड से टाइप करें तथा किसी भी सर्च इंजन के माध्यम से पोर्टल न खोलें। यदि किसी भी स्तर पर फर्जी वेबसाइट, चॉइस सेंटर या अन्य माध्यम से फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की सूचना मिलती है, तो संबंधित अधिकारी को तुरंत रिपोर्ट कर जांच कराना आवश्यक होगा और दोषियों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल एप के माध्यम से सीआरएस पोर्टल का उपयोग करने वाले रजिस्ट्रारों को भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही जिला स्तरीय समन्वय समिति डीएलसीसी की वार्षिक बैठक में इन बिंदुओं को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार