Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक

योजना के क्रियान्वयन में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित
योजना से आमजन को आर्थिक राहत एवं स्वच्छ ऊर्जा का मिलेगा लाभः-  कलेक्टर  कुणाल दुदावत

 
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जिले में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु  कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना की जमीनी प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  दुदावत ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आमजन को आर्थिक राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलेगा, इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, बैंकर्स एवं वेंडर्स आपसी समन्वय से कार्य कर योजना को सफल बनाएं।
कलेक्टर ने जिले में  योजना के निर्धारित लक्ष्यापूर्ति हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर सुनिश्चित करने तथा कार्यप्रणाली में प्रोफेशनल अप्रोच बढ़ाते हुए तेजी से प्रगति लाने के निर्देश  दिए। उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक नागरिकों को योजना के लाभों से अवगत कराते हुए योजना से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु वार्डवार शेड्यूल निर्धारित कर  शिविर आयोजित करने तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन को योजना से प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित वेंडर्स को प्लांट स्टालेशन में प्रगति लाने हेतु पर्याप्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मटेरियल डंपिंग बढ़ाने एवं फील्ड इंजीनियरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने शासकीय भवनों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम छात्रावास एवं जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों में पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना के आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्यवाही करने को कहा। साथ ही विभागीय अभियंताओं को लंबित आवेदनों की प्रत्येक चरण में नियमित समीक्षा करने, अनावश्यक विलंब रोकने तथा अधीनस्थ अभियंताओ को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर प्लांट इंस्टालेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभियंताओ को  निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में बैंकर्स एवं वेंडर्स से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता कोरबा शहरी विद्युत विभाग  आर एल वर्मा, कार्यपालन अभियंता कोरबा ग्रामीण श्री शत्रुघन सिंन्हा, कार्यपालन अभियंता कटघोरा ग्रामीण संभाग  अंशु वासने सहित विभाग के उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं अधिकृत वेंडर्स उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने