Ro no D15139/23

कलेक्टर लंगेह एवं एसपी सिंह ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी पलसापाली का किया निरीक्षण

कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह ने आज अंतर्राज्यीय जांच चौकी पलसापाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाका पोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से मौके पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। कलेक्टर   लंगेह ने चौकी में रखे जाने वाले रजिस्टर, आगमन प्रस्थान दर्ज पुस्तिका, वाहनों की जांच प्रक्रिया और टीम की ड्यूटी पद्धति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतर्राज्यीय सीमा पर आने-जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों की सतर्कता से जांच की जाए तथा किसी भी प्रकार की अवैध परिवहन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कलेक्टर   लंगेह ने कहा कि अंतर्राज्यीय चौकियों पर पारदर्शिता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीम को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी   हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार श्री कृष्ण कुमार साहू एवं पुलिस एवं राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

    धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल…

    Read more

    खेल, नई ऊर्जा: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

    गंगरेल की रेत पर खेला गया रोमांच: धमतरी में पहली बार बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता धमतरी, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब