Ro no D15139/23

कलेक्टर लंगेह ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। आज जन चौपाल में 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जन चौपाल में तुमगांव महासमुंद निवासी  श्यामलाल साहू ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया। इसी प्रकार बागबाहरा के ग्राम केरामुड़ाखुर्द की श्रीमती सिया बाई ठाकुर ने नामांतरण के लिए, ग्राम आमाकोनी के  गोविंद मोंगरे ने कर्ण यंत्र मशीन दिलाने के लिए, पिथौरा के ग्राम धरमपुर की सुजबाई मेहर ने बी 1 खसरा नक्शा रिकॉर्ड में दर्ज नाम में सुधार हेतु एवं ग्राम पाटनदादर की बसंती साहू ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए आवेदन दिए। इसके अलावा भौतिक सत्यापन, एग्रीस्टैक पंजीयन, पीएम आवास लम्बित राशि भुगतान संबंधी एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर  रवि कुमार साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने जनजातीय प्रतिनिधियों से किया संवाद

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डाॅ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस अम्बिकापुर में अनुसूचित जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ संवाद…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल से ग्राम पंचायत स्तर पर मिल रही त्वरित सुविधा  रितेश कुमार एवं  योजिता सेन को मिला विवाह प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं ग्राम पंचायत स्तर पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन