– जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 10 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, नक्शा बटांकन, अतिक्रमण हटाने, पट्टा, भू-अर्जन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ेगी विकास की रफ्तार- संतोष अग्रवाल 0 विधायक प्रतिनिधि ने ली ग्रामीण मंडल की बैठक
राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY) विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित उक्त बैठक में ग्रामीण क्षेत्र…
Read more








