Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी  आम नागरिकों की समस्याएं आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के दिए निर्देश

तहसीलदारों को अभियान चलाकर सीमांकन के आवेदनों को निराकृत करने हेतु किया निर्देशित
कोरबा 06 जनवरी  2025/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में अपने शिकायतों के समाधान के लिए आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में भूमि सीमांकन के आवेदनों को गम्भीरता से लेते हुए सभी तहसीलदारों को सीमांकन के सभी आवेदनों को अभियान चलाकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
जनदर्शन में आज कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा  के तहत हुए जनहानि में राहत राशि दिलाने,  मुआवजा भुगतान, क्षतिपूर्ति, अतिक्रमण हटवाने, अनियमितता की जांच, पुलिस सहायता दिलाने, अनुकम्पा नियुक्ति,  आर्थिक सहायता  मजदूरी भुगतान, मछली पालन के लिए सहायता, बिजली बिल में छूट सहित अन्य आवेदन शामिल है। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का उचित परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान