Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, मिले 40 आवेदन

लोक संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर ले जाने वाली टीम को दी शुभकामनाएं, समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के दिए निर्देश

 

धमतरी, 4 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मजदूरी एवं लंबित पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, आधार संशोधन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति, अतिक्रमण, राजस्व प्रकरण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जनदर्शन के दौरान गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति, सरईटोला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर श्री मिश्रा से सौजन्य भेंट की। समिति ने जानकारी दी कि उनकी टीम आगामी 10 अगस्त 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में धमतरी की समृद्ध आदिवासी लोक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकनृत्य की प्रस्तुति देगी।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर जिले की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी कला का प्रदर्शन पूरे धमतरी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि हमारी सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा भी देगी। मुझे विश्वास है कि आपकी प्रस्तुति धमतरी की सांस्कृतिक समृद्धि की एक सशक्त पहचान बनेगी।

 

समिति के प्रतिनिधियों ने अपने वार्षिक महोत्सव को शासकीय वार्षिक कैलेंडर में शामिल किए जाने तथा आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। इस पर कलेक्टर ने प्रस्ताव का परीक्षण कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’

    सावन की फुहारों के बीच कथक और शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां, कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से जीवंत हुआ वर्षा ऋतु का सौंदर्य*   रायपुर, 24 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया