Ro no D15139/23

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

धमतरी, 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में मिले प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, मजदूरी भुगतान, शिक्षा, अतिक्रमण और राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले की तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति भाठागांव के अध्यक्ष श्री विजेन्द्र कुमार ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय भाठागांव में अतिरिक्त शिक्षकों की मांग रखी। ग्राम सांकरा की अमरिका साहू ने दिव्यांगता के चलते स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कोरमुड़पारा सांकरा की शकुन ध्रुव ने अपने पति श्री दुर्देश ध्रुव की विद्युत करंट की चपेट में आने से मृत्यु होने का उल्लेख करते हुए मुआवजा राशि दिलाने का आग्रह किया। वहीं नगरपालिक निगम धमतरी के श्रमिकों ने लंबित पारिश्रमिक भुगतान की समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को समय पर समाधान उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ