Ro no D15139/23

जनदर्शन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनदर्शन आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिसमें प्राप्त प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जनदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुआवजा प्रकरण, अतिक्रमण हटाने, सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, किसान पंजीयन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

धान विक्रय हेतु वारिसान पंजीयन की मांग
ग्राम कछार के माधव राठिया ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि किसान एतवार सिंह का 27 अक्टूबर को निधन हो गया है। उन्होंने मृतक किसान के वारिसानों का धान विक्रय हेतु पंजीयन कराए जाने की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम-डीपापारा के सरपंच ने अवगत कराया कि ग्राम में अमृत सरोवर निर्माण कार्य के गहरीकरण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, किंतु अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। उन्होंने शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य में विलंब के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्राम-सुकुल भठली की योगेश्वरी प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने प्रकरण की जांच कर पात्रता के आधार पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं, योजनाओं के लाभ, प्रशासनिक विषयों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर हर संभव निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

      खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया *खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय* *रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार