Ro no D15139/23

कलेक्टर  मिश्रा ने की धान खरीदी की संयुक्त समीक्षा

पारदर्शिता, सख्त निगरानी और किसान हित सर्वोपरि :
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज प्रातः कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की निगरानी हेतु गठित दलों के अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEOs), पटवारी तथा समिति प्रबंधकों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य धान उपार्जन कार्य को पूर्णतः पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी ढंग से संपादित करना रहा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल वास्तविक कृषकों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बिचौलियों एवं कोचियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा अवैध रूप से धान बेचने या खरीदी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी अब अपने अंतिम चरण में है, अतः इस अवधि में विशेष सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों का शत-प्रतिशत भौतिक एवं दस्तावेजी सत्यापन करने के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी पात्र किसानों से धान खरीदी की जानी है तथा अपात्र अथवा फर्जी प्रविष्टियों पर नजर रख तत्काल कार्रवाई की जाए ।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम एवं श्रीमती कल्पना धूर्व, उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने निर्देशित किया कि सत्यापन के दौरान किसानों को यह स्पष्ट जानकारी दी जाए कि केवल उनकी वास्तविक फसल की ही खरीदी की जाएगी तथा अतिरिक्त अथवा अवास्तविक रकबे का समर्पण अनिवार्य होगा। साथ ही, अन्य राज्यों अथवा जिलों से धान लाए जाने की संभावना को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच एवं चौकसी बरतने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि जिन किसानों के टोकन जारी किए जा चुके हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाए ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि तौल, परिवहन, भंडारण एवं ऑनलाइन प्रविष्टियों में पूर्ण सावधानी बरती जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में कलेक्टर  मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि बेहतर एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया समय-सीमा में, पारदर्शी ढंग से एवं किसानों के विश्वास के अनुरूप पूर्ण की जाए।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!