Ro no D15139/23

कलेक्टर  मिश्रा ने अग्निवीर भर्ती रैली की में योगदान देने वाले सेवानिवृत आर्मी अधिकारियों का किया सम्मान

 

धमतरी 12 फरवरी 2026/ जिले में बीते दिनों आयोजित राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली में महत्वपूर्ण योगदान देने तथा जिले के युवाओं को शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वाले सेवानिवृत आर्मी अधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा और अनुशासन देना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे अपने लक्ष्य की ओर सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकें।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना की राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती रैली 2026 का आयोजन इस वर्ष 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से कुल 8,999 पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन का बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण संपन्न होना इसकी सफलता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं गांवों में युवाओं को प्रशिक्षण देने में रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके सहयोग से वनांचल क्षेत्र नगरी में भी इस वर्ष प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सिखाया गया अनुशासन जीवन भर उनके काम आता है। कलेक्टर ने रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों से युवाओं को निरंतर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिले के युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले 18 रिटायर्ड आर्मी अधिकारियों के साथ-साथ हाल ही में पंजाब में आयोजित नेशनल लेवल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में पाँच पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित करने वाली कुमारी चंचल सोनी तथा राष्ट्रीय सिविल सेवा सेवाओं में चयन होने पर श्री खिलेंद्र कुमार साहू को शिल्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम  पीयूष तिवारी, सहायक खेल अधिकारी  जे.पी. देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…