Ro no D15139/23

अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कलेक्टर मिश्रा ने विजेताओं को किया सम्मानित

धमतरी, 13 मार्च 2026। समग्र शिक्षा जिला धमतरी द्वारा स्थानीय जींजर लीफ, रूद्री रोड में जिला स्तरीय सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत ‘अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में एफएलएन आधारित टीएलएम निर्माण एवं प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माता उन्मुखीकरण के अंतर्गत विशेष रूप से उपस्थित मातृ शक्तियों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गोली-चम्मच दौड़, संतुलन दौड़, कुर्सी दौड़ और गिलास पिरामिड निर्माण जैसे खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में श्रीमती बिन्दा नागरची, अनिता मरकाम, श्रीमती ज्योति ध्रुव, किरण साहू और भागबती नेताम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इसी प्रकार छात्र वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में टिकेश कुमार, नेहा सोनवानी, सौम्या साहू, गिबिशा मरकाम, दिव्याशु, याचना साहू, निशा सोनवानी और नेहा नेताम विजेता रहे। सभी विजेताओं को कलेक्टर धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने में समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षा और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव स्थापित करते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार ही बच्चों की पहली पाठशाला होता है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान इन्सपायर मानक अवार्ड योजना के अंतर्गत जापान सकुरा कार्यक्रम के लिए चयनित छात्रा नंदिता सोनवानी को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री अनुराग त्रिवेदी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर चौधरी, बीआरसी श्री ललित सिन्हा, श्री कुलेश्वर सिन्हा, तामेश्वर ठाकुर, प्रकाशचन्द साहू सहित नोडल अधिकारी श्री खिलेश कुमार साहू, श्री ओंकारनाथ बंजारे, श्री प्रवीण कुमार साहू, श्री अजय पाण्डेय, श्रीमती लता साहू सहित श्री बलजीत साहू, श्री बसंत कुमार एवं श्रीमती कुंती पाण्डेय उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!