Ro no D15139/23

कलेक्टर  मिश्रा ने मगरलोड के स्कूलों का किया निरीक्षण बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर विद्यार्थियों से संवाद, शिक्षकों को दिए ठोस दिशा-निर्देश

 

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड विकासखंड के प्रवास के दौरान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड एवं माध्यमिक शाला लुगे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर संवाद किया और उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर  मिश्रा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की गहन समझ एवं आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ न समझें, बल्कि इसे अपनी मेहनत और ज्ञान को प्रदर्शित करने का अवसर मानें। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिए कि
• प्रतिदिन निर्धारित समय-सारिणी बनाकर अध्ययन करें,
• कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दें,
• पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें,
• पर्याप्त विश्राम और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी चर्चा की। एक छात्र द्वारा स्वयं को उन्नत किसान बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त होने और अन्य लोगों को रोजगार देने की इच्छा व्यक्त करने पर कलेक्टर ने उसकी सोच की सराहना की और सभी विद्यार्थियों से तालियां बजवाकर उसका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सपष्ट लक्ष्य और कड़ी मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।

इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भैंसमुंडी के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शिक्षकों की प्रतिबद्धता, समन्वय और सतत मार्गदर्शन पर निर्भर करता है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि
• होनहार विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं रिवीजन कक्षाएं संचालित की जाएं,
• कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं एवं व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए,
• नियमित टेस्ट एवं मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं होगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एलुमिनी मीट को प्रभावी ढंग से आयोजित कर पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बीईओ श्री मनीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अंत में शिक्षकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी कार्य करें।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!