Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने की खाद्य एवं संबंधित विभाग की समीक्षा

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने खाद्य, पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन, नागरिक आपूर्ति निगम तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने जिले में धान के उठाव, स्टेक नीलामी और भंडारण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नीलामी हेतु शेष स्टेक, क्रेताओं को जारी स्टेक संख्या, बीओ की मात्रा, उठाव की स्थिति तथा शेष धान की मात्रा की जानकारी ली। साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्य निगम में अब तक जमा किए गए चावल की जानकारी भी ली। बताया गया कि जिले के लिए 5 लाख 53 हजार 663 मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2 लाख 78 हजार 665 मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम, सहकारिता विभाग के श्री प्रदीप ठाकुर, नान के श्री सुनील सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जिलें में विभिन्न स्थानों में गोदाम बनाए जाने हैं। इसके लिए मंडी बोर्ड के जरिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी में धरमकांटा स्थापित करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंडी बोर्ड द्वारा बनाए जाने वाले चबूतरा निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रस्तावित गोदामों के लिए भूमि उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया ऐसे गोदाम जहां बारिश का पानी चला जाता है, वहां पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि धमतरी जिले के कुरूद स्थित भाठागांव और धमतरी के रांवा में गोदाम निर्माण किया जाना है। इसके लिए एसडब्ल्यूसी मुख्यालय रायपुर से भूमि की मांग की गई है, जिसमें कुरूद के भाठागांव में गोदाम निर्माण के लिए 4.04 हेक्टेयर भूमि आबंटित हो चुकी है। वहीं धमतरी विकासखंड के ग्राम रांवा में गोदाम निर्माण के लिए 11.54 हेक्टेयर भूमि का आबंटन प्रक्रियाधीन है।

श्री मिश्रा ने बैठक में जून, जुलाई और अगस्त माह (तीन माह) के राशन वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक तीन माह का 96 प्रतिशत राशन वितरित हो चुका है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि खाद्यान्न के सुचारू संग्रहण और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बारिश के मौसम को देखते हुए पहुंचविहीन क्षेत्रों में पर्याप्त राशन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….