Ro no D15139/23

गंगरेल बांध में सुविधाओं के विस्तार के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली अधिकारियों की बैठक

धमतरी । रविशंकर सागर जलाशय गंगरेल बांध में सुविधाओं के विस्तार और बांध क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज विश्राम गृह गंगरेल में अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने गंगरेल स्थित एडवेंचर कैंम्प, बरदिहा लेक व्यू, अंगारमोती माता मंदिर, गार्डन, बांध स्थल और मरादेव पर्यटन क्षेत्र में मूलभूत सुविधायें, झूलों, गार्डन की साफ-सफाई, पेयजल, स्वच्छता आदि को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिये। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, नगरनिगम आयुक्त प्रिया गोयल सहित एसडीएम धमतरी पवन प्रेमी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर गांधी ने गंगरेल बांध को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक सुन्दर, सुविधाजनक व रोमांचित बनाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनायें हैं, इस लक्ष्य को सभी मिलकर पूरा करेंगे, ताकि प्रदेश के दूर-दराज से आने वाले पर्यटक अपनी अच्छी यादें लेकर यहां से जायें। उन्होंने वन प्रबंधन समिति गंगरेल/मरादेव के आय व्यय, प्रतिमाह आने वाले पर्यटक, रिसोर्ट में पर्यटकों द्वारा उपयोग के बाद फेंके गए कचरा का संग्रहण एवं निष्पादन की जानकारी ली। इसके साथ ही गीला एवं सूखा कचना संग्रहण एवं निष्पादन, पॉलीथिन के स्थान पर पेपर बैग एवं दोना पत्तल का उपयोग, पर्यटन क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था की अद्यतन स्थिति, पर्यटन स्थल में पर्यटकों के लिए भोजन पकाने हेतु चिन्हांकित स्थल, गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर जताया शोक

    रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

    3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने बिजली बिल लगभग शून्य, केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी से मिला बड़ा लाभ   रायपुर, 17 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान