Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में सक्रियता एवं तत्परता के साथ शासन की योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत : कलेक्टर

सुशासन तिहार के दौरान फिल्ड में दौरा जाना सुनिश्चित करें अधिकारी
– गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए समस्या का समाधान
– पेयजल की आपूर्ति हेतु हैण्डपंप की मरम्मत करने के दिए निर्देश
– बारिश के पानी को रोकने के लिए सभी करें श्रमदान
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 के लिए सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समाधान पेटी में आवेदन जमा कराएं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार https://sushasantihar.cg.nic.in में विभागवार समस्याओं, शिकायतों एवं मांग के संबंध में जानकारी अपडेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सभी अधिकारी सुशासन तिहार के दौरान एक-एक विकासखंड में फिल्ड में दौरा जाना सुनिश्चित करें। सुशासन तिहार के दृष्टिगत उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निराकरण का कार्य जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं देखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मांग व समस्या के संबंध में नीतियों में परिवर्तन हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन कर निराकरण करना सुनिश्चित करें। आवेदनों को अपलोड करने का कार्य प्रतिदिन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सक्रियता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं से जनमानस को लाभान्वित करना है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने उक्त बातें आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल की समस्या के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेयजल की आपूर्ति के लिए हैण्डपंप मरम्मत कराते रहे। बारिश के समय हर गांव में जल संरक्षण के लिए नाला बंधान का कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के दृष्टिगत बड़े गहरे तालाब बनाने की आवश्यकता है, ताकि वहां पानी की उपलब्धता बनी रहे। निर्माण विभाग को इसके लिए कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि श्रमदान के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणजनों के सहयोग से बारिश के पानी को रोकने के लिए तालाब गहरीकरण हेतु श्रमदान कराएं। उन्होंने योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाकर प्रमाण पत्र का वितरण एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदान करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हो गए है, उनके पेंशन से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता देते हुए निराकरण करें। कलेक्टर ने पौधरोपण, डीएमएफ के प्रस्ताव, भू-अर्जन के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 के तहत प्राप्त आवेदनों का प्रविष्टि करते समय उसकी प्रकृति के अनुसार करें। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकता से प्रविष्टि करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान अंतर्गत कार्ययोजना निर्माण पर सीएलएफ के साथ बैठक आयोजित

    महिला आय वृद्धि का बनेगा नया मॉडल राजनांदगांव 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के मोर गांव मोर पानी अभियान…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत