Ro no D15139/23

शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने की जरूरत : कलेक्टर

– 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा
– क्वांर नवरात्रि के संबंध में सभी सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
– डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की व्यवस्था करने कहा
– किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
– खाद के भंडारण एवं वितरण के संबंध में ली जानकारी
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 16 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय समुदाय के विकास के लिए शासन की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए तथा सेवा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के 105 ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। उन्होंने जमीनी स्तर पर शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जनमानस को लाभ दिलाने के लिए सक्रियतापूर्वक कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने 17 सितम्बर को शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में आयोजित गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी डॉक्टर, नर्स एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्री स्टेक पोर्टल अंतर्गत ऐसे किसान जिनका पंजीयन नहीं हो सका है, उनका प्राथमिकता से पंजीयन कराने कहा। उन्होंने क्वांर नवरात्रि के संबंध में सभी सेवा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री मार्ग में पदयात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मेला स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने खाद के भंडारण एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली। जिले में वर्तमान में भंडारण 68609.71 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण है। उन्होंने किसानों को उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसान क्रेडिट योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जनसामान्य को जागरूक करने तथा बिजली के बिल में कमी लाने के लिए इस योजना को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घर की छत पर रूपटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने से बिजली के बिल में कमी आएंगी। कलेक्टर ने जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति अटल मानिटरिंग पोर्टल, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, कौशल विकास, ई-फाईल सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने कहा। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा, अटल मानिटरिंग पोर्टल, पालक चौपाल के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!