Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक
समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कोरबा 18 सितंबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यो की जानकारी लेते हुए इन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने  एकल  ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के स्वीकृत कार्यों की चर्चा करते हुए पीएचई के ईई को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान