Ro no D15139/23

युवाओं को प्रशिक्षण देकर बनाए हुनरमंद – कलेक्टर

मार्केट में काम की डिमांड और भविष्य में रोजगार के अवसर को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जशपुरनगर 11 मार्च 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उघोग विभाग, कौशल विकास विभाग , अन्त्यावसाई विभाग की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ युवाओं को देने के निर्देश दिए हैं। स्वरोजगार से युवाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा है। लीड बैंक अधिकारी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभ के बारे में बताने के लिए कहा और बैंक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शिविर में लोगों को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं। जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ देने के लिए पंचायत सचिव से जिनकी मृत्यु हो चुकी और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया ऐसे पात्र व्यक्तियों के परिजनों को बीमा योजना का लाभ देने के लिए कहा है। कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को वर्तमान और भविष्य में प्रचलित विभिन्न ट्रेंड में प्रशिक्षण देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की रूचि और मार्केट में डिमांड के अनुसार प्रशिक्षण देने के कार्ययोजना बनाए ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार से जोड़ा जा सके और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के, श्री हरि ओम द्विवेदी और संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

      जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू लंबित बिजली बिल के मूल राशि व अधिभार में भारी छूट के साथ किस्तों में भुगतान की सुविधा

     जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू किया हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता