Ro no D15139/23

लोखंडी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन कलेक्टर ने समाधान शिविर का किया निरीक्षण

हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण

जशपुरनगर 10 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में शनिवार को समाधान शिविर का आयोजन जशपुर विकास खंड के ग्राम लोखंडी में किया गया। इस शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविर का निरीक्षण किया और समाधान शिविर के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा तीन चरणों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। प्रथम चरण में आवेदन किया गया और दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया तीसरे चरण में समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को उनके आवेदनों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। और शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव और अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे।
शिविर में कलेक्टर ने आम नागरिकों को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे राज्य में सुशासन की स्थापना और लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें लाभान्वित करने और सुशासन को घर घर तक पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।  समस्याओं के  समाधान के लिए ग्रामीण सचिवालयों की स्थापना की जा रही है। इन सचिवालयों में ग्रामीण अधिकारी जैसे पटवारी, सरपंच, सचिव आदि हफ्ते में एक बार गांव में एक जगह बैठेंगे और ग्रामीण समस्याओं का निराकरण करेंगे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान शिविर में विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया गया और हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया।
शिविर में प्राप्त मांगों में से अधिकतर का समाधानकारक निराकरण करते हुए हितग्राहियों को इसकी जानकारी भी दी गई ।
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अतिरिक्त चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर के साथ आयुष्मान कार्ड निर्माण, श्रम पंजीयन, आयुष्मान कार्ड निर्माण, केसीसी निर्माण हेतु आवेदन भी प्राप्त किये गए।
समाधान शिविर से पहले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों संग ग्रामीणों ने किया योग और श्रमदान
सुबह सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने  योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवन और स्वस्थ मन के लिए योगाभ्यास पर बल दिया।  स्वच्छता श्रमदान द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और सभी ने स्वच्छता का संकल्प भी लिया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान