Ro no D15139/23

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में हुए शामिल

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। कठोर परिश्रम के बिना किसी भी महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने और प्रतिदिन उस दिशा में कुछ न कुछ प्रगति अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें कहा कि अनुशासन ही आजादी है और आजादी ही बंधन है। अनुशासन को आत्मसात करते से आजादी की अनुभूति होती है। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को तिलक लगाकर महाविद्यालय में स्वागत किया। कलेक्टर ने नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत महाविद्यालय की ओर से देश को नशा मुक्त करने की दिशा में अपने योगदान देने का प्रयास के लिए महिलाओं की भूमिका पर आधारित पोस्टर का अनवारण किया।

प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के लिए महाविद्यालयीन जीवन में प्रवेश करने का समय एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। सभी को अपने जीवन के अनेक निर्णय स्वयं लेने होते है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं भी अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी छात्राओं को मर्यादित रूप से आगे बढ़ते हुए सफलता हासिल करनी चाहिए। दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों द्वारा विभाग तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस नायर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी के समन्वयक एवं मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्राएं उपस्थित थी।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय