राजनांदगांव 30 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट में नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने, नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
राजनांदगांव 18 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग…
Read more








