Ro no D15139/23

कलेक्टर प्रजापति ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 23 हजार से अधिक बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक

जिले में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ 21 दिसंबर को किया गया। अभियान की शुरुआत कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलवाएं।
पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 23 हजार 710 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति हेतु जिले के तीनों विकासखंडों में कुल 302 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान की प्रभावी निगरानी एवं सतत मूल्यांकन के लिए 32 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। साथ ही विकासखंड स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजरों की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय टीम का भी गठन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विजय खोब्रागड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के समस्त पोलियो बूथों पर लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 22 एवं 23 दिसंबर को छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, ईंट भट्टों, घुमंतु आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य ट्रांजिट स्थलों पर विशेष रूप से गठित ट्रांजिट टीमों के माध्यम से भी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
जिला नोडल अधिकारी डॉ.देवेश ठाकुर ने बताया कि अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव ने की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, डेटा आधारित निगरानी पर जोर अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचाने के निर्देश आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों के बुनियादी ढांचे में सुधार की प्राथमिकता

    रायपुर, 14 मई 2026/छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों की जनोन्मुखी और महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में…

    Read more

    ई-श्रम साथी ऐप : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और नियोक्ताओं के लिए नई डिजिटल सौगात

    रायपुर, 14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें रोजगार के सुलभ अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ई-श्रम साथी…

    Read more

    NATIONAL

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम

    चंपारण्य: भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती  महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है राजिम के समीप स्थित चंपारण्य धाम