Ro no D15139/23

कलेक्टर पहुंचे पॉलीटेक्निक कॉलेज, एन.आई.टी. रायपुर के सहयोग से जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा स्टार्टअप के लिए मार्गदर्शन

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला, अपने छात्र जीवन के अनुभव भी साझा किये

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज सुबह रुद्री स्थित भोपाल राव पावर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनसे भविष्य के बारे में कैरियर के बारे में बात की। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने छात्र जीवन के अनुभव भी साझा किए और सभी को मेहनत कर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की समझाईश दी।

एनआईटी रायपुर के विशेषज्ञ आयेंगे धमतरी, स्टार्टअप के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से उनके कैरियर ऑप्शन्स के बारे में बात की और उनसे सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने के बारे में जाना। श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को बताया कि अपना स्टार्टअप शुरू करने वाले विद्यार्थियों के लिए जल्द ही धमतरी में रायपुर के एनआईटी से विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन देने आयेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए एनआईटी के साथ पार्टनरशिप की है। कलेक्टर ने बताया कि विशेषज्ञ विद्यार्थियों को एग्रीटेक, फ़ूड प्रोसेसिंग, इंटरनेट आधारित व्यवसायिक गतिविधियों के साथ वनोपज आधारित इकाई स्थापना के लिए भी मार्गदर्शन देंगे। विशेषज्ञों द्वारा धमतरी या आसपास के जिलों के रिसोर्सेज के आधार पर उत्पाद बनाना, उनके लिए मार्केटिंग और सेल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बनाये गए प्रोडक्ट्स को जिले और राज्य ही नहीं, बल्कि देश के बाहर बेचने के लिए भी सहयोग किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि विद्यार्थी अपने ख़ुद के आईडिया को भी बताकर विशेषज्ञों से जानकारी ले सकेंगे। धमतरी के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसके लिए सभी जानकारियां उपलब्ध कराने एनआईटी, आईआईएम सहित दूसरे बड़े औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अखिल भारतीय सेवाओं के लिए आयोजित परीक्षाओं की तैयारियों के अपने अनुभव साझा किए। श्रीमती श्रीवास्तव ने इन परीक्षाओं में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और ख़ुद से प्रतियोगिता को सफलता सूत्र बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को हर दिन बेहतर करने की सलाह दी ।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….