Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मतदान सामग्री स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को
मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने दी शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 19 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार  सरगुजा जिले के सीतापुर, मैनपाट विकासखण्ड में द्वितीय चरण का मतदान कल 20 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संपन्न होगा। जिसके लिए आज जनपद पंचायत कार्यालय परिसर सीतापुर एवं मैनपाट में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान दल सभी सामग्री मिलान कर अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो रहे हैं।

कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण का लिया जायजा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने जनपद पंचायत सीतापुर स्थित मतदान सामग्री वितरण स्थल पर पहुंच कर मतदान दलों को किए जा रहे हैं सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मतदानों से चर्चा कर वितरण किए जा रहे मतदान सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। मतदान दलों द्वारा मतदान के लिए मतपत्र, मतदाता सूची, विभिन्न प्रारूप के प्रपत्र, लिफाफा, शील चपड़ा, मत पेटी सहित अन्य समाग्रियों सही मिलान किया गया। कलेक्टर ने मतदान दलों को सावधानीपूर्वक सभी मतदान सामग्रियों को मिलान करने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके मतदान कराने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीएम श्री नीरज कौशिक, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील लखनपुर के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के विमानन क्षेत्र में नया अध्यायः मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंबिकापुर-दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान; व्यापार, पर्यटन और निवेश के खुलेंगे द्वार-मुख्यमंत्री श्री साय अम्बिकापुर (दरिमा) से दिल्ली और कोलकाता के लिए सप्ताह में दो-दो दिन संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले