Ro no D15139/23

डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण करने ग्राम सोनपुर पहुंचे कलेक्टर

ऑनलाइन गिरदावरी से होगा फसल और भूमि का पारदर्शी आकलन
अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से प्रारम्भ की गई डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) यानी ऑनलाइन गिरदावरी अब गांव-गांव में गति पकड़ रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सोनपुर, का दौरा कर वहां चल रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेयरों द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन कार्यों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, तहसीलदार श्री उमेश्वर सिंह बाज सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री भोसकर ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे ग्रामीण प्रशासन और किसानों दोनों के लिए एक बड़ी तकनीकी क्रांति है, इससे फसल की स्थिति और भूमि के उपयोग का सटीक आकलन किया जा सकेगा। अब किसानों को अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी या फसल गिरदावरी से संबंधित अभिलेख प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि सबकुछ ऑनलाइन दर्ज और उपलब्ध होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए और उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही किसानों की फसल और भूमि की जानकारी का सही-सही आंकलन सुनिश्चित किया जाए ताकि आगे चलकर फसल बीमा, ऋण सुविधा और शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों तक सरलता से पहुंच सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गांव के सर्वेयरों से संवाद कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को भी जान। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्वे कार्य की पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
राज्य शासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी आधारित और पारदर्शी राजस्व प्रबंधन स्थापित करना है। डिजिटल क्रॉप सर्वे से भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित होगा, जिससे भू-स्वामित्व संबंधी विवादों में कमी आएगी और किसानों को योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिलेगा। ग्राम सोनपुर कला के ग्रामीणों ने भी डीसीएस प्रणाली की सराहना करते हुए बताया कि इस पहल से किसानों का काम काफी आसान हो जाएगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत