Ro no D15139/23

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की

*- जिला चिकित्सालय में जांच में लापरवाही पर कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई एफआईआर*

 

*- शासकीय योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा जिला चिकित्सालय में एक मरीज की जांच में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, जन शिकायत, पीजीएन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन, सुशासन तिहार तथा अन्य लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग लगातार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए भी कहा।

कलेक्टर ने खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की समीक्षा की। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि इस वर्ष किसानों ने डीएपी की अपेक्षा एनपीके उर्वरक को अधिक प्राथमिकता देते हुए उठाव किया है, जिससे किसानों में संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक पंजीयन के माध्यम से किसानों को विशिष्ट किसान आईडी प्राप्त होती है, जिससे कृषि विभाग की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध हो सकेगा। जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार 36 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अभिभावकों एवं किशोरी बालिकाओं के बीच वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 6 हजार 508 किशोरी बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को स्कूलवार रोस्टर बनाकर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय को कम करने के साथ उन्हें ऊर्जा उत्पादक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिले में अब तक 4 हजार 164 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाए। जिले में अब तक 4 हजार 647 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किया जा चुका है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!