Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का लिया जायजा

नागरिकों एवं मरीजों के लिए पंजीयन काउंटर और बैठक व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– 17 सितम्बर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में होगा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर
– शासकीय एवं निजी हॅस्पिटल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई के विशेषज्ञ चिकित्सक नागरिकों को देंगे चिकित्सा सेवाएं
राजनांदगांव 11 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को जिला प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य जांच कराने वाले नागरिकों एवं मरीजों के पंजीयन काउंटर और बैठक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच कराने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने चाहिए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ओपीडी कक्ष, पंजीयन काउंटर, वालिंटियर, सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर्स के कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब टेस्टिंग और सेम्पल कलेक्शन कक्ष, दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य शिविर में पेयजल एवं साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। नागरिकों को शिविर स्थल तक आने के लिए बस स्टैण्ड से नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश परिवहन अधिकारी को दिए। इसके साथ ही शिविर स्थल आने के लिए जगह-जगह सांकेतिक बोर्ड एवं बैनर्स लगाने कहा। जिससे स्वास्थ्य जांच कराने आने वाले नागरिकों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि नागरिकों में स्वस्थ एवं सेहतमंद रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए 17 सितम्बर को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को शासकीय एवं निजी अस्पतालों के रायपुर, दुर्ग, भिलाई से आए विशेषज्ञ चिकित्सक जनसामान्य को चिकित्सा सेवाएं देंगे। मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी, न्यूरो फिजिशियन एण्ड सर्जरी, ऑर्थो फिजिशियन एण्ड सर्जरी सहित एमडी मेडिसिन एवं सर्जरी से जुड़े चिकित्सक उपस्थित रहेेंगे। शिविर में आयुष्मान कार्ड पंजीयन और 70 वर्ष या उससे अधिक वर्ष वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के लिए पंजीयन प्रारंभ है। नागरिक अपना पंजीयन जिले के सभी प्राथ्ज्ञमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय बसंतपुर और शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में किया जा रहा है। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. अतुल देशकर, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक तिवारी, लोक निर्माण के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर

    – कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश*   *- सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता…

    Read more

    डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

    राजनांदगांव 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ की भर्ती के लिए कुल 3 आवेदन प्राप्त…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत