Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए कलेक्टर ने आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आयोजकों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जशपुरनगर 13 मार्च 2025/ जशपुर जिला मुख्यालय में 16 मार्च को होने वाले आगामी प्रवास को लेकर तैयारियां तीव्र कर दी गयी हैं। जिसमें आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। जिसमें उन्होंने शासकीय स्वामी आत्मानन्द बालक उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होने वाले नगर पालिका के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया। जहां उन्होंने बच्चों की परीक्षाओं के कारण कक्षों को प्रभावित ना करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से सुरक्षा संबंधित तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण के लिए न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए आयोजकों से चर्चा कर सुरक्षा संबंधित सभी इंतेजाम करवाने के निर्देश दिए। सोनी समाज के सामाजिक सम्मेलन के लिए समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कलेक्टर ने सुरक्षा एवं व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम ओंकार यादव, सीएमओ नगर पालिका योगेश्वर उपाध्याय, नायब तहसीलदार राजेश यादव, रोहित गुप्ता सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन की प्राप्त सूचना पर वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अवैध बोर खनन में लगे 2 वाहनों को जप्त किया…

    Read more

    आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, शिकायत पर जांच में कार्य संतोषप्रद पाया गया संयुक्त निरीक्षण में शासन के मापदण्डों के अनुरूप निर्माण की हुई पुष्टि

    जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया (नीमटोला) में संचालित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई। मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….