Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के कामों की कलेक्टर ने की समीक्षा

सभी लंबित कार्यों को 15 दिन में पूरा करने के दिए निर्देश

धमतरी । जिले में पानी की निर्बाध रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उन्होंने जिले के विकासखण्डों में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों की बारी-बारी से जानकारी ली। उन्होंने विद्युत एवं क्रेडा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत किये गये कामों में कोई भी काम लंबित न रहें। इन कार्यों को 15 दिवस में पूरा करने के निर्देश विद्युत और क्रेडा विभाग के अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने डूबान क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा की और क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डूबान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हेतु सभी समुचित प्रबंध कर लिये जाये, किसी भी परिस्थिति में इन क्षेत्रों में पानी की कमी न हो।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी बनाने से लेकर पाईप लाईन बिछाने और अन्य काम पूरे हो गए हैं, उन गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए गांव के एक व्यक्ति को प्रशिक्षण दे। उन्होंने गांवों से मिली पानी की समस्या के निराकरण के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने खराब मोटर पम्प-सोलर पम्प की मरम्मत कराने, जल प्रदाय योजनाओं का बिजली बिल समय पर चुकाने, खराब हेण्डपम्पों की मरम्मत कराने, लीकेज पाईपलाईनों की मरम्मत के साथ-साथ जलस्तर नीचा होने पर बोरवेल में राईजर पाईप बढ़ाने की आवश्यकता जैसे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, क्रेडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त

      रायपुर , 17 अगस्त 2026/ एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम…

    Read more

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान