Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर लैब रूम को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

व्यक्तित्व विकास सहित पढ़ने की रूचि बढ़े इसके लिए बच्चों को बुक जारी करने और इससे क्या सीखा इस पर गतिविधि आयोजित कराने को कहा

जशपुरनगर, 22 अप्रैल 2025/ छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल के माध्यम से विज्ञान की गतिविधियों को और भी बेहतर तरीके से समझ सके इसके लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर स्कूलों में लैब रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी  विषयों के प्रैक्टिकल के लिए लैब रूम में तमाम उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा की बच्चे थ्योरी की तुलना में प्रैक्टिकल के माध्यम से ज्यादा सीखते है और उनमें प्रतिभा का भी समुचित विकास होता है। उन्होंने प्रैक्टिकल के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण में नाम, उपयोगिता और महत्व की भी जानकारी अंकित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को लैब रूम को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक टीम बनाकर स्कूलों का दौरा  करने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री व्यास ने ग्रंथालय को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रंथालय में प्रेरणादायी, महापुरूषों के जीवन और उनके संघर्षों से संबंधित पुस्तक सहित और अन्य पुस्तकें भी होने चाहिए जो बच्चों के ज्ञान के स्तर में इजाफा करें। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी से छात्रों को पुस्तक जारी करें और उस पुस्तक पढ़कर उन्होंने क्या सीखा इस पर कोई एक्टिविटी का आयोजन कराएं। इससे बच्चों में पढ़ने की  रूचि बढ़ेगी और यह उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्कूलों में मौजूद आवयश्कता से अधिक खेल सामग्रियों को निकटतम छात्रावासों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भटनागर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!