Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई, सेतु और लोक निर्माण विभाग की ली समीक्षा बैठक

कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 04 जून 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होेंने विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्याे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को स्कूल निर्माण के कार्याे को बरसात के पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, ताकि बच्चों को पढ़ाई में असुविधा न हो। इसी तरह कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएसवाई और सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा की सुदूर अंचलों में सड़क पहुंच मार्ग बन जाने से वहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को संचालित करने में भी आसानी होगी। इसको ध्यान में रखते हुए कार्यों में समय-सीमा में पूर्ण करें।  बैठक में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता श्री मोचन कश्यप, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. राठिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच