Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई, एमएमजीएस एवं सेतु विभाग की समीक्षा बैठक

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

जशपुरनगर 12 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं सेतु विभाग के अधिकारियों बैठक लेकर प्रगतिरत, स्वीकृत और अप्रारंभ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी बना कर प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कड़ी  कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण नियमित रूप से करने और कार्य की प्रगति की वास्तविक स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पीएम जनमन से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से समस्त कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि आमजन के जीवन स्तर में भी सुधार आता है। इन कार्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…