Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

संविधान की उद्देशिका की पूर्ति हमारा लक्ष्यरू कलेक्टर श्री व्यास
जशपुरनगर 26 जनवरी 2025/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
    इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें, यही हमारा राष्ट्रसेवा है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या से हमे स्वतंत्रता मिली और भारत का संविधान बना। संविधान की जो मंशा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य संविधान की मंशा को पूरा करने के समान है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में  कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में जो कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर जनता को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
       इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ श्री प्रदीप कुमार राठिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….