Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलेसा का किया निरीक्षण साफ सफाई, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का लिए जायज़ा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत सुलेसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  व्यास ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लैब कक्ष में किए जा रहे विभिन्न परीक्षणों की जानकारी लेते हुए जो आवश्यक उपकरणों की कमी रह गई है उसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा को दिए। दवा भंडार कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली और कहा कि वितरण के पश्चात जिन दवाओं की कमी हो जाती है, उनकी समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।  कलेक्टर ने ड्रेसिंग रूम, प्रसव कक्ष, वेलनेस एवं परामर्श कक्ष सहित अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया और कमियों को दूर कर व्यवस्थाओं को और अधिक सु व्यवस्थित बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही भवन का रंग-रोगन कराने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड सहित केंद्र और राज्य सरकार। द्वारा संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं के लाभों की जानकारी ग्रामीणों को देने तथा  पात्र हितग्राही  जिनके कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनका कार्ड शीघ्र बनाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम  प्रदीप राठिया, स्वास्थ्य अधिकारी आकांक्षा टोप्पो, जनपद पंचायत सीईओ  विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब