Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने खेल स्टेडियमों का किया निरीक्षण

गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तैयारी के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला प्रशासन स्वीकृत खेल मैदानों, अकादमियों और स्टेडियमों के निर्माण को गति दे रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की तैयारी भी तेजी से चल रही है, ताकि  खिलाड़ियों को बड़े मंच मिल सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम, तरण ताल, जिला चिकित्सालय के समीप इण्डोर स्टेडियम, ताइक्वाडों स्टेडियम और निर्माणाधीन बास्केटबाल स्टेडियम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में बेहतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीपेज समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीवारों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, प्रकाश पादुकोण जैसे खिलाड़ियों की थ्रीडी पेंटिंग लगाने को कहा, ताकि युवा खिलाड़ी प्रेरित हो सकें। कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम के पास स्थित तरण ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को तैराकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु कोर्स डिजाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए अलग ग्रुप बनाकर प्रशिक्षण देने और महिला प्रशिक्षक की व्यवस्था करने को कहा।
इसके अलावा कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के समीप इनडोर स्टेडियम में निर्माणाधीन वाल क्लाइम्बिंग प्रशिक्षण सेंटर का निरीक्षण कर इसे गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस सेंटर में पर्वतारोहण के इच्छुक युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इसके साथ ही कलेक्टर ने इनडोर ताइक्वांडो स्टेडियम में प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और लाइटिंग, साफ सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हॉकी स्टेडियम के पास निर्माणाधीन बास्केट बाल कोर्ट का निरीक्षण किया और आज की नवीनतम मानकों को ध्यान में रखकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा,  यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!