Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया निरीक्षण निर्धारित सभी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्यों का शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

जशपुरनगर 08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज  जिला चिकित्सालय के समीप निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक  का निरीक्षण किया। 11 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित किए जा रहे इस क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर सहित कुल चार फ्लोर होंगे। यहां गंभीर एवं जीवन-जोखिम वाली स्थिति वाले मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। वर्तमान में भवन में फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण में निर्धारित सभी मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल में साइनेज कलर कोड व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को अलग-अलग रंगों और प्रतीकों के माध्यम से आईसीयू ओटी इमरजेंसी सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्रों की आसानी से पहचान हो सके। इससे अस्पताल में आवागमन सुगम होने के साथ मरीजों और परिजनों को आवश्यक स्थान तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने अस्पताल भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने तथा परिसर में व्यवस्थित रूप से वृक्षारोपण कार्य कराने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही लिफ्ट स्थापना का कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि अस्पताल के विभिन्न फ्लोर तक मरीजों एवं परिजनों की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर श्री व्यास ने अस्पताल में पानी एवं बिजली की पर्याप्त और निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विद्युत एवं जल की निरंतर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, इसलिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, सीजीएमएससी के एसडीओ श्री ललित वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरुकुल में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

    कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया । इस द्वितीय दिवस की फाइनल प्रतियोगिता…

    Read more

    शिक्षा नीति में वैश्विक दृष्टिकोण और विलुप्त ज्ञान के पुनरुद्धार पर बल

    कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में टैगोर पुण्यतिथि पर बौद्धिक विमर्श*   रायपुर, 08 अगस्त 2026/ आधुनिक शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश छात्रों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta