Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने दिव्यांग बच्चों के लिए बनने वाले आदर्श आवासीय परिसर का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के समय सीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाएं होगी उपलब्ध

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के गम्हरिया स्थित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक-बालिका विशेष विद्यालय के निकट  दिव्यांग बच्चों हेतु बनने वाले आदर्श आवासीय परिसर के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया।  01 करोड़ 77 लाख 43 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस परिसर का उद्देश्य दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। इस  आवासीय परिसर में दृष्टि बाधितार्थ विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक तथा श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए कक्षा पहली से 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें दृष्टिबाधित छात्रों के लिए ब्रेल लिपि आधारित पाठ्यक्रम और श्रवण बाधित बच्चों के लिए सांकेतिक भाषा पर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों से कहा कि परिसर का निर्माण गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए, साथ ही विशेष सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह परिसर एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी श्री विनोद गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के सहायक अधीक्षक श्री वेद प्रकाश कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!