Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

सीएससी सन्ना में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सन्ना तहसील में बनने वाले तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर रनिंग ट्रैक व साइकलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया ताकि खिलाड़ियो के अभ्यास करने की ज्यादा सुविधा मिले। प्रस्तावित स्थल लगभग 25 एकड़ है, जिस पर तीरंदाजी आकादमी का निर्माण किया जाना है।
कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएससी में  कार्यरत डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी के हर एक कमरे में जाकर वहां संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने रजिस्टर पर मैन्यूली किए जा रहे ओपीडी व आईपीडी कार्य को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सीएससी की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर किए जाने, पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने, यहां पर आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने, लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, डॉक्टरों के कक्षों में नाम पट्टिका लगाने, सीपेज को ठीक करने करने और रंग रोगन कार्य करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने सन्ना के ग्राम पंचायत भवन में पंचायत चुनाव हेतु चल रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक शाला सन्ना में बने मतदान केंद्रों का अवलोकन किया और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचएमओ श्री जी.एस. जात्रा, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल का लिया आनंद

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया अवलोकन तेज गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण की कि सराहना की

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की तेज गति और निर्धारित मानकों के…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….