Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने सन्ना में तीरंदाजी अकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

सीएससी सन्ना में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जशपुरनगर, 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज सन्ना तहसील में बनने वाले तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास तीरंदाजी आकादमी हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित स्थल पर रनिंग ट्रैक व साइकलिंग ट्रैक बनाने का सुझाव दिया ताकि खिलाड़ियो के अभ्यास करने की ज्यादा सुविधा मिले। प्रस्तावित स्थल लगभग 25 एकड़ है, जिस पर तीरंदाजी आकादमी का निर्माण किया जाना है।
कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सीएससी में  कार्यरत डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी के हर एक कमरे में जाकर वहां संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने रजिस्टर पर मैन्यूली किए जा रहे ओपीडी व आईपीडी कार्य को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सीएससी की साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर किए जाने, पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करने, यहां पर आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था करने, लाइटिंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, डॉक्टरों के कक्षों में नाम पट्टिका लगाने, सीपेज को ठीक करने करने और रंग रोगन कार्य करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने सन्ना के ग्राम पंचायत भवन में पंचायत चुनाव हेतु चल रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला और शासकीय प्राथमिक शाला सन्ना में बने मतदान केंद्रों का अवलोकन किया और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएचएमओ श्री जी.एस. जात्रा, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    सहकारी समिति में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

    जशपुरनगर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। अद्यतन स्थिति में सहकारी समितियों में यूरिया 3762.840 मे.टन.एन.पी.के.…

    Read more

    25 मई को प्लेसमेंट कैंप, 110 पदों पर होगी भर्ती

    जशपुरनगर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप…

    Read more

    NATIONAL

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    ट्रंप की स्थित खराब, इसलिए मोदी-इंडिया को खुश करने रूबियो को भेजा’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट बोले- भारत ने सिखाया सबक

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था