Ro no D15139/23

खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की रूपरेखा बनाने की चर्चा

 जशपुरनगर 18 जून 2026/ विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक रूपरेखा बनाने कलेक्टर  रोहित व्यास ने बुधवार को खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत चर्चा की।  कलेक्टर ने इस क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत चीजों और यहां पर विकसित किए जा सकने वाले आवश्यकताओं के बारे में पूछा। कलेक्टर श्री व्यास ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक मूलभूत संरचनाओं तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खुड़िया रानी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करते हुए सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सके। इस दौरान वहां जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, सरपंच श्रीमती मानमती बाई, खुड़िया रानी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव यादव, जनप्रतिनिधि श्री जयशंकर यादव सहित अन्य जनप्रीनिधिगण और गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा, पर्याप्त शौचालय निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई। इसके साथ ही सरहा पानी नाला एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया गया। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को सतत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए यूजर चार्ज भी लिया जाए, जिससे क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक बना रहे। उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु पूर्व में 25 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा तथा सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा।
कलेक्टर ने खुड़िया रानी मंदिर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने लगभग 450 सीढ़ियां उतरकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा की कुलदेवी खुड़िया रानी मंदिर जाकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने लगभग 100 मीटर लंबी एक गहरी और अंधेरी पहाड़ी गुफा में चलकर माता के दर्शन किए। गुफा के भीतर वर्षभर बहने वाली प्राकृतिक जलधारा इसकी विशेष पहचान है। मंदिर परिसर एवं आसपास का मनोरम प्राकृतिक वातावरण, हरे-भरे पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

  • Related Posts

    शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी जब्त

    धमतरी, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शिकायत पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच एवं निरीक्षण किया।   खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जून…

    Read more

    कलेक्टर ने सरपंचों के साथ बैठक की

    – शासकीय योजनाओं में अच्छा कार्य करने वाले पंचायतों को 60 लाख रूपए की सौगात*   *- कलेक्टर ने सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग