Ro no D15139/23

कलेक्टर रोहित व्यास ने विकसित भारत युवा संसद के पोस्टर का किया विमोचन

युवा माई भारत पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन

जशपुरनगर 11 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट समकक्ष में विकसित भारत युवा संसद के पोस्टर का विमोचन किया और जिले के युवाओं से इस महत्त्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन करने का आग्रह किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने विकसित भारत युवा संसद 2025 के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र और गैर छात्र युवा 16 मार्च तक माई भारत पोर्टल www.mybharat.gov.in पद के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विकसित भारत युवा संसद देश के युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। विकसित भारत से आपका क्या अभिप्राय है इस विषय पर एक मिनट का वीडियो हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपलोड करना होगा। आवेदक की आयु 1 फरवरी 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, वह संबंधित जिले का मूल निवासी होना चाहिए। संस्थान स्तर पर चयनित युवा नोडल जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जशपुर जिले के युवा बलरामपुर नोडल में भाग लेंगे यह कार्यक्रम 16 मार्च के बाद आयोजित किया जाएगा। उत्कृष्ट वक्ता और चयनित युवा राज्य स्तर पर विधानसभा में होने वाले युवा संसद में भाग लेंगे। यहां विजेता रहने वाले युवा राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन में होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
इस मौके पर आईएफएस श्री निखिल अग्रवाल, एसडीएम श्री ओंकार यादव और आकांक्षा त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी नेहरू युवा केंद्र की अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार, यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों को  अनेक योजनाओं का मिल रहा लाभ सुनेमा बाई को हर माह महतारी वंदन योजना राशि आ जाती है खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना,राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से किया गया लाभान्वित

      जशपुरनगर 13 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में…

    Read more

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू लंबित बिजली बिल के मूल राशि व अधिभार में भारी छूट के साथ किस्तों में भुगतान की सुविधा

     जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजनादृ2026 लागू किया हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता