Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

 
पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ कराएं सुनिश्चित

जशपुरनगर 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन शेष आंगनबाड़ी भवनों का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लंबित ई-केवाईसी कार्य को अभियान चलाकर शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे बच्चों का डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा तथा भविष्य में उनकी शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आभा आईडी बनने से स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं तथा टीकाकरण, उपचार, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलने में आसानी होगी।
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी हितग्राहियों की आधार सीडिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। जनपद पंचायतों की समीक्षा में कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में संचालित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में नियमित कचरा संग्रहण, हाट-बाजारों की साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
   श्रमिक कार्ड की जानकारी का कराएं सत्यापन
कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि जिले में पंजीकृत श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित कर पंजीकृत श्रमिकों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जानकारी दें तथा उनके श्रमिक पंजीयन से संबंधित आवश्यक संशोधन भी  किए जाएं। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के माध्यम से श्रमिकों का अद्यतन एवं सत्यापित डाटा उपलब्ध होगा, जिससे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। इसके अलावा उन्होंने श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, विशेष पंजीयन शिविर आयोजित करने तथा अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता