Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र ने विद्यालयीन गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु शिक्षा विभाग की ली बैठक

 सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, बिना ठोस कारण अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्यवाही
गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण और अपार आईडी निर्माण की समीक्षा, जर्जर भवनों में कक्षा संचालन नहीं करने निर्देश

जशपुरनगर 22 जून 2026/ नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण, विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय निरीक्षण तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण सहित विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा तथा सभी विकासखंडों के बीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षण व्यवस्था को पूरी गंभीरता और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री व्यास ने सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जिन शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति बिना किसी ठोस कारण के दर्ज नहीं होगी, उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर विद्यार्थियों को गणवेश वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा सभी छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की अपार आईडी तत्काल बनाई जाए और इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। कलेक्टर श्री व्यास ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों में कक्षाओं का संचालन न किया जाए। उन्होंने ऐसे विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने  सभी बीईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा। साथ ही जिले में संचालित सभी पीएम श्री विद्यालयों को शिक्षा के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सभी प्रयास किए जाएं।  बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश देते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में गंभीरता बरतने को कहा। बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक, सभी विकास खंडों के बीईओ, एबीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना की पूरी प्रक्रिया होगी अब एनएसपी पोर्टल से  ऑनलाइन

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ समाज कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति राशि के भुगतान…

    Read more

    10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

      1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निःशुल्क खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस, छूटे हुए बच्चों को भी…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई