
कलेक्टर व्यास ने जनगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे पूर्ण सावधानी, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर व्यास ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति राशि संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि इससे प्रभावितों एवं पीड़ितों को समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सकेगी। बैठक में एसडीएम और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।








